चीन का इतिहास क्या है?
पुरातात्विक साक्ष्यों के आधार पर चीन में मानव बसाव लगभग साढ़े बाईस लाख (22.5 लाख) साल पुराना है। चीन की सभ्यता विश्व की पुरातनतम सभ्यताओं में से एक है। यह उन गिने-चुने सभ्यताओं में एक है जिन्होनें प्राचीन काल में अपना स्वतंत्र लेखन पद्धति का विकास किया। अन्य सभ्यताओं के नाम हैं - प्राचीन भारत (सिंधु घाटी सभ्यता), मेसोपोटामिया की सभ्यता, मिस्र सभ्यता और माया सभ्यता। चीनी लिपि अब भी चीन, जापान के साथ-साथ आंशिक रूप से कोरिया तथा वियतनाम में प्रयुक्त होती है।
विहंगम् दृष्य
221 ईसापूर्व - झाऊ वंश का शासन, सामन्तवादी प्रथा का प्रारंभ,
ईसापूर्व 220 से 206 ईसापूर्व - किन वंश ने संगठित चीन की स्थापना की। चीन की विशाल दीवार का निर्माण पूर्ण हुआ।
206 ईसापूर्व से 220 ई - हान वंश ने चीन की सीमा को कोरिया, वियतनाम, मंगोलिया व मध्य एशिया तक बढ़ाया।
1368 ईस्वी - झू यांगझांग ने मंगोलों को पराजित कर मिंग वंश की स्थापना की।
1851 ईस्वी - चीन के अंतिम राजवंश किंग ने यूरोपीय प्रभाव को समाप्त करके देश को नियंत्रण में लिया।
1911 ईस्वी - ताइपिंग विद्रोह हुआ। किंग राजवंश और क्रांतिकारियों के बीच हुए संघर्ष में 2 करोड़ लोग मारे गए। यह चीनी इतिहास का सबसे हिंसक गृहयुद्ध था।
1937 ईस्वी- सन यात-सेन ने किंग वंश के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया, चीन गणतंत्र राज्य घोषित।
1939 ईस्वी - जापान ने चीन पर आक्रमण किया। 1945 में इस युद्ध के समाप्त होने तक 1 करोड़ चीनी नागरिक लापता हो चुके थे।
1958 ईस्वी - माओत्से तुंग द्वारा पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना हुई, चीन गणतांत्रिक समाजवादी देश बना।
1966 ईस्वी - माओत्से तुंग ने चीन के तीव्र औद्योगीकरण के लिए योजना बनाई। यह तीन वर्ष में ही धराशायी हो गई।
1971 - चीन संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य चुना गया।
1978 ईस्वी - माओत्से तुंग द्वारा प्रतिद्वंदियों का सफाया करने के लिए चलायी गई 'सांस्कृतिक क्रांति' में 50,000 लोग मारे गए।
1989 ईस्वी - डेंग जियाओपिंग ने चीन में सुधार और आधुनिकीकरण को प्रेरित किया।
2001 ईस्वी - थ्येन आन मन चौक पर छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शनों को क्रूरता से कुचला गया।
२००८ - बीजिंग को 2008 ओलंपिक मेजबानी का अधिकार मिला।
प्रागैतिहासिक काल
पुरातत्व प्रमाणों से हमें ये ज्ञात होता है कि प्रारम्भिक मुनष्य २२.४ लाख से २,५०,००० वर्ष पूर्व चीन में रहा करते थे। झोऊ कोऊ दियन गुफा से मिले अवशेष ३ से ५.५ लाख वर्ष पुराने हैं और ये उस पेकिंग मानव के हैं जो होमो इरेक्टस था और आग का उपयोग किया करता था।
गुआंगज़ी के लिऊजिआंग क्षेत्र में चीन के आधुनिक मानवों के होने के अवशेष मिले हैं, जिनमें खोपडी का एक भाग भी है जो ६७,००० वर्ष पुराना है। यद्यपि लिऊजिआंग से मिले अवशेषों को लेकर कुछ विवाद है लेकिन जापान के ओकिनावा के मिनातोगावा से मिले एक कंकाल की आयु १८,२५० ± ६५० से १६,६०० ± ३०० वर्ष है। यानी की आधुनिक मानव उस समय से पूर्व चीन पहुँच चुके थे।
वंशगत शासन
चीनी परम्पराओं में ज़िया (Xia) वंश को प्रथम माना जाता है और इसे मिथकीय ही समझा जाता रहा जब तक की हेनान प्रान्त के एर्लीटोउ में पुरातात्विक खुदाइयों में कांस्य युगीन स्थलों के प्रमाण नहीं मिले। पुरातत्वविदों को अब तक की खुदाइयों में नगरीय स्थलों के अवशेष, कांसे के औज़ार और उन स्थानों पर समाधी स्थल मिले है जिन्हें प्राचीन लेखों में ज़िया वंश से सम्बंधित माना जाता है, लेकिन इन अवशेषों की प्रमाणिकता तब तक नहीं हो सकती जब तक की ज़िया काल से कोई लिखित अवशेष नहीं मिलते।
किन वंश के मिटटी के बने हजारों मानवाकार योद्धाओं में से कुछ, २१० ईसापूर्व।
दूसरा वंश शांग जो की कुछ कलहकारी था, १८वीं से १२वीं शताब्दी ईसापूर्व पूर्वी चीन की पीली नदी किनारे बसा। पश्चिम में बसे झोऊ साम्राज्य ने आक्रमण के बाद १२वीं से ५वीं शताब्दी ईसापूर्व तक उन पर शासन किया जब तक की उनका एकीकृत नियंत्रण पड़ोस के साम्राज्यों के हमलों से क्षीण नहीं हो गया। कई शक्तिशाली और स्वतंत्र राज्य आपस में लगातार एक-दूसरे पर बसंत और पतझड़ के महीनो में युद्ध करते जिससे झोऊ के राजाओं को कुछ समय मिल जाता।
Taglineचीन का इतिहास क्या है?,चीन का इतिहास क्या है,चीन का संविधान,चीन किस देश का गुलाम था,चीन का धर्म,आधुनिक चीन का निर्माता,चीन का भूगोल,चीन का शासन प्रणाली,चीन का खानपान,हिन्द चीन क्या है What is the brief history of China?,Who first discovered China?,What are some major events in China history?,Does China have 5000 years of history?,What is the history of China?,brief history of china,china history timeline,important events in chinese history,ancient china timeline,when was china discovered,ancient china dynasties,chinese civilization,chinese civilization introduction
Noted on your -मुझे उम्मीद है, यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है | अगर आपको किसी भी प्रकार की Android,PC,SEO, INTERNET, Android PHONE, FACEBOOK, ANDROID APP, BEST HOW TO ARTICLE , MS WORD, MS EXCEL, TECHNOLOGY NEWS , PHOTOSHOP TIPS AND TRICKS , LEARN TYPING, GOOGLE SEO TIPS ETC.किसी भी प्रकार Use करने में Problem आती है | तो निचे comment करके सवाल पूछ सकते है | हम आपकी मदद करेंगे | और social media पर share करना ना भूले | धन्यवाद
No comments