What is Mouse (माउस क्या हैं ?)
कंप्यूटर के साथ कम्युनिकेशन करने के लिए माउस एक और महत्वपूर्ण उपकरण है। आम तौर पर इसे पॉइंटिंग डिवाइस के रूप में जाना जाता है, यह आपको स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट्स को इंगित करने देता है, उन पर क्लिक करता है, और उन्हें मूव करता है। वर्तमान समय में माउस सर्वाधिक प्रचलित Pointer Device है, जिसका प्रयोग चित्र या ग्राफिक्स (Graphics) बनाने के साथ साथ किसी बटन (Button) या मेन्यू (Menu) पर क्लिक करने के लिये किया जाता है | इसकी सहायता से हम की-बोर्ड का प्रयोग किये बिना अपने पी.सी. को नियंत्रित कर सकता है |
माउस में दो या तीन बटन होते है जिनकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिये जाते है| माउस को हिलाने पर स्क्रीन पर Pointer Move करता है| माउस के नीचे की ओर रबर की गेंद (Boll) होती है| समतल सतह पर माउस को हिलाने पर यह गेंद घुमती है|
Mouse
माउस के कार्य:-
- क्लिकिंग (Clicking)
- डबल क्लिकिंग (Double Clicking)
- दायाँ क्लिकिंग (Right Clicking)
- ड्रैगिंग (Dragging)
- स्क्रोलिंग (Scrolling)
माउस के प्रकार:-
माउस तीन प्रकार के होते है |
- मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)
- प्रकाशीय माउस (Optical Mouse)
- तार रहित माउस (Cordless Mouse)
मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse):
मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse) वे माउस होते है| जिनके निचले भाग में एक रबर की गेंद लगी होती है जब माउस को सतह पर घुमाते है तो वह उस खोल के अंदर घुमती है माउस के अंदर गेंद के घूमने से उसके अंदर के सेन्सर्स (Censors) कंप्यूटर को संकेत (Signal) देते है|
प्रकाशीय माउस (Optical Mouse):-
प्रकाशीय माउस (Optical Mouse) एक नये प्रकार का नॉन मैकेनिकल (non-mechanical) माउस है | इसमें प्रकाश की एक पुंज (किरण) इसके नीचे की सतह से उत्सर्जित होती है जिसके परिवर्तन के आधार पर यह ऑब्जेक्ट (Object) की दूरी, तथा गति तय करता है |
तार रहित माउस (Cordless Mouse):-
तार रहित माउस (Cordless Mouse) वे माउस है जो आपको तार के झंझट से मुक्ति देता है| यह रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio frequency) तकनीक की सहायता से आपके कंप्यूटर को सूचना कम्युनिकेट (Communicate) करता हैं| इसमें दो मुख्य कम्पोनेंट्स ट्रांसमीटर तथा रिसीवर होते है ट्रांसमीटर माउस में होता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक (Electromagnetic) सिग्नल (Signal) के रूप में माउस की गति तथा इसके क्लिक किये जाने की सूचना भेजता है रिसीवर जो आपके कंप्यूटर से जुड़ा होता है उस सिग्नल को प्राप्त करता है |
दोस्तों मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगा| यदि यह पोस्ट आपको पसंदआया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें और यदि इस पोस्ट से connectedआपका कोई भी सवाल हो तो आप मुझे जरुर बताएं मैं आपके प्रॉब्लम का solution दूंगा | Thanks for reading. - technology hindi solution
I hope you liked it. Please share in social media and give feedback in comments .
No comments