लोग पेड़ों के नीचे सफेद रंग क्यों करते हैं ? (Why do people paint white under trees?)

Share:

       लोग पेड़ों के नीचे सफेद रंग क्यों करते हैं ?



मेने अक्सर यही चीज़ कई बार बस से जाते हुए देखी की कई पेड़ों के तने के चारों ओर लाल और सफेद पेंट लगा हुआ हैं, खासकर जड़ों के ऊपर। इसे देखकर मुझे तो आश्चर्य हुआ, कारण जानकर आप भी होंगे।
ये पेंट वाइट वाश या चुना होता हैं। पेड़ों की पेंटिंग करने से, पेड़ की उम्र बढ़ जाती है, और पेड़ की सुरक्षा में भी सुधार होता है। क्योंकि इसकी कटाई नहीं की जा सकती है। पेड़ों पर की गई धारियाँ इस बात का संकेत हैं कि वे वन विभाग की नज़र में हैं। इस तरह से पेड़ की सुरक्षा बढ़ जाती है।
पेड़ो के निचले हिस्से को सफेद रंग दिया जाता है वह असल मे कोई पेंट या रंग नही है बल्कि चुना है। यह चुना दो तरह के काम करता है- एक तो यह रास्ते के पेड़ों को रात में दिखने लायक बनाता है और दूसरायह कि ये चुना फफूंदनाशक (fungicide) का काम करता है। कई बार रास्ते में लगे पेड़ पर गेरुआ व सफेद रंग की पुताई की जाती है।
                     
हालांकि कुछ राज्यों में पेड़ों को रंगने के लिए केवल सफेद पेंट का उपयोग किया जाता है, लेकिन कई राज्यों में लाल और नीले रंगों का भी उपयोग किया जा रहा है। इस प्रकार, वन विभाग पेड़ों की सुरक्षा के लिए काम करता है।


राजमार्ग सड़क के किनारे के पेड़ों को भी सफेद रंग से रंगा जाता है ताकि रात के दौरान ये पेड़ चमक के कारण आसानी से दिख सके। हालांकि, कई जगहों पर, इसलिए इन रंगों को कई रंगों से चित्रित किया जाता है। जैसे की सफेद, लाल, नीला आदि।
                 
पेड़ के निचले हिस्से में सफेद पेंट लगाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि ऐसा करने से पेड़ की नई छाल टूटने और फटने से बच जाती है। क्योंकि इस वजह से इस पर आसानी से कीड़े लग सकते है। अगर पेंट नहीं किया गया तो पेड़ों में कीड़ा लग सकता है, जिससे पेड़ों को नुकसान हो सकता है।

 समय के साथ-साथ संक्रमण या कीट के हमले को आसानी से देखा और इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा पेंट करके इनमे आई दरारों को भरा जाता है जिनसे इनकी लाइफ बढ़ जाती है। वैसे भी नया पेड़ लगाने से अच्छा पुराने पेड़ों को बचाना ठीक रहता है

दोस्तों मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगायदि यह पोस्ट आपको पसंदआया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें और यदि इस पोस्ट से connectedआपका कोई भी सवाल हो तो आप मुझे जरुर बताएं मैं आपके प्रॉब्लम का solution दूंगा |  Thanks for reading. - technology hindi solution

 I hope you liked it. Please share in social media and give feedback in comments .

No comments