गोवर्धन पूजा क्यों और कैसे होती है Govardhan Puja 2019 Date

Share:

     गोवर्धन पूजा क्यों  होती है

गोवर्धन पूजा ,हमारे जीवन में गाय के धन की उपयोगिता को परिलक्षित करता है ये पर्व। विश्व के सभी पशुओं में उत्तम है गाय इसीलिए सम्मान स्वरूप ये पर्व मनाया जाता है।
कुछ लोग कहते हैं कि कृष्ण जी ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा पर उठा लिया था इसीलिए ये पर्व मनाया जाता है, जबकि इन अतिशयोक्ति पूर्ण विवरणो के कारण ही कई बार हम योगीराज, बुद्धिशिरोमणी कृष्ण को उपहास का पात्र बना देते हैं हमारे सम्पूर्ण धार्मिक ग्रन्थ तथ्य व वैज्ञानिकता पर आधारित हैं। पृकति के नियमानुसार ही हमारा सनातन घर्म चलता है। जैसे मनुष्य का उढ़ना असंभव है वैसे ही किसी का पर्वत उंगली पर उठाना, अन्य लोग हमसे ये प्रश्न करे तो हमारे पास उसका कोई मजबूत जवाब नहीं होता ।




दीपावली की अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में काफी महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है। गोवर्धन पूजा में गोधन यानी गायों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती जैसे नदियों में गंगा। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है। इस तरह गौ सम्पूर्ण मानव जाती के लिए पूजनीय और आदरणीय है। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है और इसके प्रतीक के रूप में गाय की।



जब कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा।

पूजन की सही विधि और  पूजा करने का महत्व ?

अन्नकूट के दिन घर में विविध पकवान बनाएं. इसमें प्याज लहसुन का प्रयोग न करें. भोजन बनाकर श्रीकृष्ण को भोग लगाएं. इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें. घर में खूब समृद्धि आएगी. दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट और गोवर्धन पूजा की जाती है. मूलतः यह प्रकृति की पूजा है जिसका आरम्भ श्री कृष्ण ने किया था. इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है. यह पूजा ब्रज से आरम्भ हुयी थी और धीरे धीरे पूरे भारत वर्ष में प्रचलित हुई.


अन्नकूट की पूजा किस प्रकार की जाती है?
  • - वेदों में इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि की पूजा की जाती है
  • - साथ में गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल मिठाइयां खिलाई जाती हैं
  • - गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाई जाती है
  • - इसके बाद उसकी पुष्प, धूप, दीप,  नैवेद्य से उपासना की जाती है
  • - इस दिन एक ही रसोई से घर के हर सदस्य का भोजन बनता है
  • - भोजन में विविध प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं
  • किस प्रकार करें गोवर्धन पूजा ?
  • - प्रातः काल शरीर पर तेल मलकर स्नान करें
  • - घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाएं
  • - गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाएं. पास में ग्वाल बाल, पेड़ पौधों की आकृति बनाएं
  • - मध्य में भगवान् कृष्ण की मूर्ति रख दें
  • - इसके बाद भगवन कृष्ण, ग्वाल-बाल और गोवर्धन पर्वत का षोडशोपचार पूजन करें
  • - पकवान और पंचामृत का भोग लगाएं
  • - गोवर्धन पूजा की कथा सुनें. प्रसाद वितरण करें और सबके साथ भोजन करें

  • आर्थिक सम्पन्नता और सदा सफलता का उपाय
  • - गाय को स्नान कराकर उसका तिलक करें
  • - उसे फल और चारा खिलाएं
  • - गाय की सात बार परिक्रमा करें
  • - गाय के खुर के पास की मिटटी ले लें
  • - इसे कांच की शीशी में अपने पास सुरक्षित रख लें
  • - किसी भी जगह अगर इस मिटटी का तिलक लगाकर जाएंगे तो सफलता जरूर मिलेगी
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन करने का उपाय
  • - किसी भी शनिवार को पीपल के वृक्ष के निकट जाएं
  • - उसकी एक डाल में काला धागा बांधें
  • - इस धागे में नौ गांठें लगाएं और परिवर्तन की प्रार्थना करें
  • - वहां से सीधा घर चले आएं
  • - शीघ्र से शीघ्र नौकरी में स्थान परिवर्तन हो जाएगा
Noted on your - मुझे उम्मीद है, यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है | अगर आपको किसी भी प्रकार की Android,PC,SEO, INTERNET, Android PHONE, FACEBOOK, ANDROID APP, BEST HOW TO ARTICLE , MS WORD, MS EXCEL, TECHNOLOGY NEWS , PHOTOSHOP TIPS AND TRICKS , LEARN TYPING, GOOGLE SEO TIPS ETC.किसी भी प्रकार Use करने में Problem आती है | तो निचे comment करके सवाल पूछ सकते है | हम आपकी मदद करेंगे | और social media पर share करना ना भूले | धन्यवाद 




No comments