Difference between Primary and Secondary memory (प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी में अंतर)
Primary Memory (प्राइमरी मेमोरी)

1. यह मेमोरी सूचनाओं को अस्थाई रूप से संग्रहित करके रखती हैं अर्थात करंट के बंद होते की सूचनाएं नष्ट हो जाती हैं|
2. यह मेमोरी सेकेंडरी मेमोरी की अपेक्षा महंगी होती है|
3. इसके कार्य करने की गति तीव्र होती है|
4. यह सिस्टम में स्थाई रूप से लगी रहती है|
5. इसमें संग्रहित सूचनाएं एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जा सकते हैं |
6. कंप्यूटर के एक्सेस टाइम को प्राइमरी मेमोरी प्रभावित करती है|
7. यह मेमोरी IC इंटीग्रेटेड सर्किट के रूप में होती है|
8. यह दो प्रकार की मेमोरी होती हैं रैम और रोम|
9. कंप्यूटर की मुख्य मेमोरी होने के कारण ऐसे प्राइमरी मेमोरी कहां जाता है|
10. यह इनबिल्ट मेमोरी होती हैं अर्थात यह मेमोरी कंप्यूटर में पहले से ही लगी होती है|
Secondary Memory (सेकेंडरी मेमोरी)

1. यह मेमोरी सूचनाओं को स्थाई रूप से संग्रहित करके रखती हैं अर्थात करंट के बंद हो जाने के बाद भी इसमें सूचनाएं यथावत बनी रहती हैं|
2. यह मेमोरी प्राइमरी मेमोरी के अपेक्षा काफी सस्ती होती हैं|
3. इसके कार्य करने की विधि प्राइमरी मेमोरी से कम होती है|
4. यह मेमोरी कंप्यूटर में स्थाई रूप से नहीं लगी रहती हैं|
5. इसमें संग्रहित सूचनाओं को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पर आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है|
6. यह मेमोरी कंप्यूटर की एक्सेस टाइम को प्रभावित नहीं करती हैं|
7. यह फ्लॉपी हार्ड डिस्क, CD, dvd, पेन ड्राइव आदि के रूप में होती हैं|
8. यह कई प्रकार की होती हैं जैसे फ्लॉपी डिस्क, हार्ड डिस्क, ऑप्टिकल डिस्क, पेन ड्राइव, CD, DVD आदि|
9. इन्हें उपयोग करने के लिए कंप्यूटर में अलग से लगाया जाता है इसलिए सेकेंडरी मेमोरी कहां जाता है|
10. यह इनबिल्ड मेमोरी नहीं होती है इनका प्रयोग करने के लिए इन्हे कंप्यूटर में अलग से लगाया जाता है|
Thanks for reading. tech solution hindi me.
I hope you liked it. Please share in social media and give feedback in comments .
No comments