अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम क्यों गिराया था
जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बहुत कहर ढाये थे। चीन के लोग आज भी इन युद्ध-अपराधों को याद करते हैं। जापान ने आज भी चीन से इनके लिए माफ़ी नहीं मांगी है।जापान के लोगों को उनकी सरकार ने डरा रखा था कि पूरी दुनिया ऐसे ही युद्ध-अपराधों की मानसिकता से ग्रस्त है। अगर अमेरिकियों ने जापान जीत लिया तो वे वहाँ वही करेंगे जो जापानियों ने चीन में किया था - उत्पीड़न, हत्या और बलात्कार। अमेरिकियों को बच्चों का हत्यारा बता कर जापानी सरकार अपने नागरिकों के बीच प्रोपेगंडा चलाती थी।
जब अमेरिका ने जापान पर आण्विक हथियार गिराए, जापानियों को समझ आ गया था कि वे युद्ध हार चुके हैं। प्रोपेगंडा पर विश्वास करने वाले ये जापानी संभावित बुरे सलूक से बुरी तरह डरे हुए थे।
परन्तु, अमेरिकियों ने जापानी कल्पना के उलट जापान के पुनर्निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। यहां तक कि जापान को अपना सम्राट भी रखने दिया गया। सम्राट के सामने केवल अपना ‘देवत्व’ त्याग संविधान स्वीकारने की शर्त रखी गयी।
अमेरिका द्वारा बड़ी सावधानी से जापान में विकास कार्य किया गया। नए संविधान में जापानी नागरिकों को अधिकार दिए गए। एक संसद-सभा की स्थापना की गयी। और इसके बदले जापान को युद्ध शुरू करने की क्षमता त्यागनी पड़ी।
जापान में अमेरिका ज्यादा समय तक रुका भी नहीं। केवल ७ सालों बाद जापान को स्वाधीन घोषित कर दिया गया। इसके बाद व्यावसायिक रिश्ते बहाल हुए। जापानी सामानों के लिए अमेरिका बड़ा बाज़ार था।
सोवियत साम्यवाद के विरोध के कारण भी जापान में अमेरिका के पक्ष में लहर बनी। कोरिया में साम्यवादियों के खिलाफ युद्ध में दोनों देश साथ थे। कुछ समय बाद धीरे-धीरे अमेरिका ने जापानी ज़मीन भी उन्हें लौटा दी। १९५३ में रयुक्यु द्वीप, १९६८ में बोनिन, और १९७२ में ओकिनावा। उनके बीच रक्षा समझौते हुए। बाद में स्व-रक्षा के नाम पर जापान को अपनी सेना बनाने की छूट भी मिल गयी। वियतनाम युद्ध में भी जापानी अमेरिका के साथ खड़े थे। इन युद्धों में हुए भारी अमेरिकी खर्च से जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
इसी तरह जापानियों के मत - बौद्ध और शिंटो लोकतंत्र विरोधी नहीं थे। अतः इस्लामी देशों वाली दिक्कत भी नहीं हुई।
द्वितीय विश्व युद्ध के समय का जापानी ज़रूर अमेरिका से नफरत करता होगा। परन्तु उसके बाद की पीढ़ी अमेरिकी प्रभाव में बड़ी हुई। चूँकि अमेरिका ने जापान को लेकर अपनी नीतियां तय करने में प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी के साथ हुए बर्ताव के बुरे नतीजों का ख्याल रखा, उसे आज जापान के मित्रों में गिना जाता है।
Tagline अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम क्यों गिराया था,अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम क्यों गिराया था,अमेरिका ने जापान पर परमाणु हमला क्यों किया था,जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था,द्वितीय विश्व युद्ध में अणु बम किस देश पर गिराया गया था ,अमेरिका जापान युद्ध,द्वितीय विश्वयुद्ध में अणु बम किस देश पर गिराया गया था,हिरोशिमा इतिहास,हिरोशिमा किस द्वीप पर है
Noted on your -मुझे उम्मीद है, यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है | अगर आपको किसी भी प्रकार की Android,PC,SEO, INTERNET, Android PHONE, FACEBOOK, ANDROID APP, BEST HOW TO ARTICLE , MS WORD, MS EXCEL, TECHNOLOGY NEWS , PHOTOSHOP TIPS AND TRICKS , LEARN TYPING, GOOGLE SEO TIPS ETC.किसी भी प्रकार Use करने में Problem आती है | तो निचे comment करके सवाल पूछ सकते है | हम आपकी मदद करेंगे | और social media पर share करना ना भूले | धन्यवाद
No comments