आधुनिक मोबाइल फ़ोन गर्म क्यों होते हैं? क्या खतरनाक है ?

Share:

आधुनिक मोबाइल फ़ोन गर्म क्यों होते हैं? क्या  खतरनाक  है ?( Why are Modern Mobile Phones Hot? Can it be dangerous?

यदि आप एक स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपका फ़ोन गरम तो ज़रूर होता होगा, मगर हमें यह जानना चाहिए कि कब वह खतरनाक है और कब सामान्य।

                           आखिर फ़ोन गरम होता क्यों है?

  • आपके फ़ोन के एक प्रोसेसर(processor) लगा होता है जो हमेशा चलता रहता है, चाहे आप फ़ोन का इस्तेमाल करें या ना करें। इसका काम होता है जानकारी का इनपुट लेकर नतीजों का आउटपुट देना। प्रोसेसर के चलने से इलेक्ट्रान तेज़ी से दौड़ते रहते हैं। तेज़ी से दौड़ने के कारण यह आपस मे टकराते हैं तो गर्मी पैदा करते हैं।
                                 

  • अब आजकल फ़ोन बेहद पतले बनने लगे हैं। 7 mm, 6mm या 5mm तक के फ़ोन बनते हैं। इसका मतलब गरम होने वाला प्रोसेसर आपके हाथ के ठीक पीछे स्थित है। इससे उसकी गर्मी आपको तुरंत महसूस होने लगती है।



  • एक कारण है ओवरलोडिंग का। यह ठीक उस तरह है कि यदि आप कार को 30 की गति में चलाएंगे तो वह कम गरम होगी और यदि 100 में तो अधिक। इसी तरह भारी काम जैसे गेमिंग इत्यादि से आवक फ़ोन अधिक गरम होगा, सामान्य फ़ोन कॉल इत्यादि से नहीं।
                                       
  • इसके अलावा सभी कॉम्पनियों मे बैटरी को पतला बनाने और अधिक कैपेसिटी देने की होड़ लग गयी है। इससे गर्मी निकलने की जगह नहीं मिल पाती और वह गरम होती है।
                                    आधुनिक मोबाइल फ़ोन गर्म क्यों होते हैं? क्या  खतरनाक  है ?
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि खराब नेटवर्क और खराब वाईफाई(wifi) सिग्नल भी फ़ोन के गरम होने के कारण बनते हैं। जब नेटवर्क खराब होता है तब फ़ोन जितना हो सके उतना सिग्नल हांसिल करने की कोशिश में एंटीना पर बहुत जोर लगाता है। इससे फ़ोन गरम होता है।
ध्यान रखिये- जब तक आपके फ़ोन का तापमान 48° से ऊपर नहीं जाता आप सुरक्षित हैं और आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है

आप सेटिंग्स में जाकर अपने फोन का तापमान स्वयं पता लगा सकते हैं। यदि आपको आपकी सेटिंग में यह नहीं मिलता तो आप यह एप्प डाउनलोड करके तापमान पर नज़र रख सकते हैं-
(यह कोई विज्ञापन नहीं है बल्कि मेरा एक सुझाव मात्र है। आप कोई भी एप्प इस्तेमाल कर सकते हैं)
48℃ तक आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है लेकिन यदि आपका फ़ोन हमेशा ही इतना गरम रहता है तो यह चिंता की बात हो सकती है और आपको सर्विस सेंटर जाना चाहिए।आशा है यह जानकारी आपके लिए मददगार रही होगी। अपना और अपने फोन का ध्यान रखिये !

 Tagline  आधुनिक मोबाइल फ़ोन गर्म क्यों होते हैं? क्या  खतरनाक है ,मोबाइल गर्म क्यों होता है हिंदी में,फोन ठंडा करने का एप्स,फोन गर्म क्यों होता है,जियो का फोन गर्म क्यों होता है,जियो फोन गर्म क्यों होता है,जियो फोन में तापमान क्या होता है,मोबाइल गर्म हो रहा है तो क्या करें,जियो मोबाइल गर्म क्यों होता है


Noted on your -मुझे उम्मीद है, यह पोस्ट आपको अच्छी लगी है | अगर आपको किसी भी प्रकार की Android,PC,SEO, INTERNET, Android PHONE, FACEBOOK, ANDROID APP, BEST HOW TO ARTICLE , MS WORD, MS EXCEL, TECHNOLOGY NEWS , PHOTOSHOP TIPS AND TRICKS , LEARN TYPING, GOOGLE SEO TIPS ETC.किसी भी प्रकार Use करने में Problem आती है | तो निचे comment करके सवाल पूछ सकते है | हम आपकी मदद करेंगे | और social media पर share करना ना भूले | धन्यवाद 

No comments