सिमकार्ड के पीछे कुछ नंम्बर लिखें होते हैं, इनका क्या मतलब होता है ?

Share:
सिमकार्ड के पीछे कुछ नंम्बर लिखें होते हैं, इनका क्या मतलब होता है ?

सिम कार्ड के पीछे लिखा नम्बर सिम कार्ड की पहचान संख्या हैं इसी संख्या से कोई सेवा प्रदाता अपने यूज़र की पहचान करती हैं एवं उनके रोमिंग पार्ट्नर इसकी अनुमति देते हैंसिम कार्ड के पीछे लिखा हुआ नंबर 19-20 अंको का होता है और उसके साथ कुछ अंग्रेजी का एक वर्णमाला भी होता है। इस नंबर समूह को ICID नंबर कहते है। 

                               
                    ICID नंबर 5 समूह से बना होता है।
1.       मेजर इंडस्ट्री आइडेंटिफायर नंबर।
a.      यह दो अंको का होता है, यह बताता है की नंबर किस तरह के उधोग को जारी किया गया है।
b.      सिम टेलीकॉम उधोग से जुड़ा है और इस उधोग का कोड है 89 है। सारे सिम में ये कॉमन है।

2.      देश कोड
a.      यह बताता है की सिम कार्ड किस देश का है। यह 1 से 3 अंको तक की संख्या होती है।
b.      भारत का कोड 91 है।

3.      इस्सुएर (Issuer) आइडेंटिफायर
a.      ये 1 से 4 अंको तक की संख्या हो सकती है।
b.      बात करे भारत की तो हमारे यहाँ यह 2 अंको की संख्या होती है।
c.       इसे भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) जारी करता है।

4.      खाता संख्या
a.      यह संख्या ग्राहक की जानकारी रखता है। इस संख्या की मदद से ग्राहक की जानकारी कंपनिया रखती है।
b.      भारत में यह संख्या 12 या 13 अंको की होती है।
c.       इसी संख्या के आधार पर आपकी 10 अंको का मोबाइल नंबर बनता है।

5.      चेक सम
a.      यह अंको की संख्या होती है।
b.      सिम कार्ड के सभी अंको पर लुहँ अल्गोरिथम[1] लगाकर इसे प्राप्त किया जाता है।
c.       कुछ कंपनिया इसे सिम कार्ड पर लिखती है, कुछ नहीं लिखती।

इन पांच ग्रुप के अलावा सिम कार्ड पर एक-दो और संख्याएँ हो सकती है।
उदाहरण के लिए, U है तो यूनिवर्सल, यानि यह सिम 2G, 3G, 4G सारे नेटवर्क पर चलेगा। अगर H है तो यह कुछ नेटवर्क पर ही काम करेगा।
मान लीजिये सिम के पीछे कुछ ऐसा नंबर है : 89, 91, 66, 0000628086269, 1, U

इसका मतलब है:
89 = टेलीकॉम उधोग का कोड
91 = भारत का कोड
66 = TRAI द्वारा दिया गया कोड
0000628086269 = ग्राहक पहचान संख्या
1 = 8991660000628086269 इस संख्या पर लुहं अल्गोरिथम करके प्राप्त किया गया।
U = यूनिवर्सल
नोट- अपनी ICID नंबर कभी भी शेयर न करे। इस नंबर का इस्तेमाल करके आपका नाम का नया सिम और वही मोबाइल नंबर कोई और ले सकता है।

दोस्तों मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगायदि यह पोस्ट आपको पसंदआया तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर share करें और यदि इस पोस्ट से connectedआपका कोई भी सवाल हो तो आप मुझे जरुर बताएं मैं आपके प्रॉब्लम का solution दूंगा |  Thanks for reading. - technology hindi solution

 I hope you liked it. Please share in social media and give feedback in comments .

No comments